किसानों में भारी उत्साह, धान बेचने में नही है कोई दिक्कत,अपेक्स बैंक डायरेक्टर ने धान जल्द उठाव को लेकर दिया निर्देश

पाटन। खरीफ विपणन वर्ष 2022–23 में समर्थन मूल्य पर प्रदेश भर में धान खरीदी की जा रही है। शुक्रवार को अपेक्स बैंक के डायरेक्टर एवं किसान नेता राकेश ठाकुर, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन महेंद्र वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप ने संयुक्त रूप से पाटन क्षेत्र के धान खरीदी केंद्र पाटन, सोरम व बठेना का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया व किसानों के चर्चा किया। उपस्थित किसानों ने बताया कि धान की कटाई लगातार जारी है और मिंजाई पश्चात धान विक्रय के लिए धान उपार्जन केन्द्र किसान पहुंच रहे हैं।
धान खरीदी केंद्र सोरम के किसान घनश्याम नायक ने बताया कि धान खरीदी को लेकर किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नही हो रहा है और न ही टोकन लेने में दिक्कत है। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का अवलोकन किया, मास्चर मशीन, तराजू, बाट की भी जांच की गई व अपने समक्ष धान विक्रय करने आये किसान का धान भी तौलवाया गया। निरीक्षणकर्ताओं ने शासन द्वारा शुरू किये गये टोकन तुंहर हाथ एप की भी जानकारी किसानों को दी और इसका उपयोग करने प्रोत्साहित किया।
इस दौरान सहकारिता विभाग के अधिकारीगण भी धान खरीदी से संबंधित समस्त स्थिति से निरीक्षककर्ताओं को अवगत कराया गया। धान जल्द से जल्द उठाव हेतु निर्देशित किया गया है, धान खरीदी केंद्रों में चबूतरे, पर्याप्त मात्रा में बारदाने, लाईट, छाया, पेयजल, कम्प्यूटर व आपरेटर की व्यवस्था की गयी है। निरीक्षण के दौरान जोन प्रभारी सालिक साहू, मंडी सदस्य भक्तु गायकवाड़, दिनेश साहू सभापति जनपद पंचायत पाटन, हरीश ठाकुर, धर्मेंद्र साहू, सोरम सोसायटी अध्यक्ष संतोष वर्मा, पाटन सोसायटी अध्यक्ष बीरेंद्र वर्मा, बठेना सोसायटी अध्यक्ष दिलीप बंछोर, लोचन यादव, पालेश्वर ठाकुर, लीलेश्वर वर्मा, मनीष देवांगन, संदीप कश्यप, जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी हृदेश शर्मा, महेंद्र साहू, राजा चन्द्राकर सहित अन्य मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *