रक्तदान से बढ़कर कोई पुण्य नहीं है, जिला स्वास्थ्य अधिकारी

**छुरा- छुरा अंचल के समाजसेवियों ने जिला चिकित्सा अधिकारी श्री के. सी. उमराव से भेट कर रेड क्रॉस संरक्षक सदस्य मनोज पटेल ने बताया कि गरियाबंद जिले में रक्त की कमी को देखते हुए, जिले के ग्राम पंचायत रानीपरतेवा में28/11/2022 को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। इसका अवगत जिला चिकित्सा अधिकारी को कराया गया। जिस पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई पुण्य नहीं है। इसलिए हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान जरूर करना चाहिए क्योंकि रक्त किसी मशीन से तैयार नहीं की जा सकता है, और न ही इसके लिए अभी तक कोई मशीन नहीं बनी है। यह केवल मानव शरीर से ही प्राप्त किया जा सकता है। इसलिए जीवन में रक्तदान जरूर करना चाहिए।इस अवसर पर रेड क्रॉस संरक्षक सदस्य मनोज पटेल, भुंजिया जनजाति के सदस्य रामेश्वर भुंजिया, बीरबल सोनवानी,खगेश भुंजिया, विजय कमार, रेखराम ध्रुव पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *