पंडित सुंन्दरलाल शर्मा जयंती मनाने तैयारी जोरो पर

हेमन्त तिवारी,,,द्वारा

पाण्डुका / छत्तीसगढ़ के गाँधी कहे जाने वाले समाज सुधारक पंडित सुंन्दरलाल शर्मा का जन्म जयंती मनाने के लिए कार्यकर्ता अति उत्साह के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जोरो से तैयारी शुरू कर दी है। 21 दिसम्बर को पंडित सुंन्दरलाल शर्मा साहित्य उत्सव समिती के तत्वधान में राजिम स्थिति चारो धाम चौक पर पंडित सुंन्दरलाल शर्मा के प्रतिमा पर माल्याअपर्ण कर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष डाँ. श्वेता शर्मा के नेतृत्व में जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है जिसमें विद्यालय के छात्र -छात्राओं एवं युवा विद्यार्थी को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील किया जा रहा है जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय, स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थीयों को पुरस्कार प्रदान सम्मानित किया जाएगा। उक्त तैयारी में पंडित सुंन्दरलाल शर्मा साहित्य उत्सव समिती के सदस्य अभिषेक चतुर्वेदी, गौतम शर्मा,सोनू सिन्हा, खिलावन साहू सहित आदी कार्यकर्ता स्कूलो में जाकर छात्र छात्राओं को प्रेरित कर निबंध प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *