हेमन्त तिवारी की कलम से
रायपुर संभाग मे द्वितीय स्थान प्राप्त किया
पांडुका l समीपस्थ ग्राम रजनकटा के छात्र वेदांत साहू पिता स्व. गुलशन साहू एक होनहार छात्र है। जो शासकीय प्राथमिक शाला रजनकटा विकासखंड छुरा के कक्षा दूसरी में अध्ययनरत है। जो कि प्रारंभ से ही मेधावी है। बाल दिवस के अवसर पर आयोजित स्पीड रीडिंग एवं मौखिक गणित की ऑनलाइन प्रतियोगिता में मौखिक गणित में वेदांत ने रायपुर संभाग में द्वितीय स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ । 17 नवंबर 2022 को राज्य स्तरीय व्यक्तित्व विकास प्रतियोगिता के अंतर्गत मौखिक गणित में रायपुर संभाग की ओर से सम्मिलित होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जहां प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ नरेंद्र दुग्गा (आई.ए.एस.), डॉ.एम.सुधीश, आधिकारी काबरा एवं पिल्ले के हाथों सम्मानित हुआ।
छात्र वेदांत छोटे-छोटे जोड़ घटाना गुणा भाग के प्रश्नों का उत्तर मौखिक दे देता है। उनकी प्रतिभा से प्रभावित होकर ग्राम पंचायत रजनकटा के , ग्राम साहू समाज के अध्यक्ष श्रवण कुमार साहू, गुलाब यादव , खेम लाल यादव प्रधान पाठक शासकीय माध्यमिक शाला अतरमरा वेदांत के घर जाकर छात्र वेदांत उनके दादा गणपत साहू बड़े दादा गणेश राम साहू, दादी ताराबाई तथा मां मुक्ता साहू एवं बड़ी मां लीना साहू सहित समस्त परिवार को सम्मानित किया व वेदांत को लेखनी कापी भेंटकर बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई । बधाई देने वालो मे ग्राम के दिनेश निर्मलकर, लक्ष्मीकांत यादव, वेदप्रकाश यादव, रेख राम साहू, शोभा साहू, दिलीप साहू, रमेश दीवान, चेतन साहू, रमेश साहू आदि ने वेदांत साहू की उज्जवल भविष्य की कामना की l
