बोरीगारका मिडिल स्कूल को पंद्रह हजार का मिला दान


रोशन सिंह@उतई । शासकीय मिडिल स्कूल, बोरीगारका को गाँव के किसान प्रेमचंद सोनबेर ने पंद्रह हजार की राशि स्कूल की प्रधान पाठिका तेजेश्वरी गाँवरे को बाल मेला के अवसर पर दान स्वरुप भेंट किया | स्कूल में बाल मेला के अवसर पर विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमे बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रकार के व्यंजन, मौसमी फल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया | जिसमें कु. पूजा साहू, कुमकुम गजपाल, निकिता, विनय व दुर्गा ने आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी | इसके पूर्व स्कूल की प्रधान पाठिका तेजेश्वरी गांवरे ने एस. एम. सी. के मीटिंग में गाँव वालों को बतायी कि मिडिल स्कूल में फण्ड का अभाव रहता है अतः स्कूल व बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जनसहयोग आज की आवश्यकता है |पालक, स्कूल व शिक्षकों के बीच सेतु का कार्य करती है | स्कूल की शिक्षिका रंजना देशमुख पी. एल. साहू, अनीमा चंद्राकर व निहारिका दुबे ने कहा कि दान में मिली राशि का उपयोग साउंड सिस्टम खरीदने के लिए किया जायेगा| कार्यक्रम में व स्कूल को सुव्यवस्तित करने में बोरीगारका के सम्मानित नागरिक वेदनारायण साहू दुर्ग जनपद सभापति राकेश हिरवानी का अमूल्य योगदान रहा |सहकारी समिति के अध्यक्ष श्री राजेश साहू का भी सानिध्य प्राप्त हुआ |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *