एनएसयूआई के प्रदेश सचिव शिवांग साहू के नेतृत्व में सीएसवीटीयू में हल्लाबोल

भिलाई (सतीश पारख)। श्री शंकराचार्य कॉलेज ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंस के द्वितीय सेमेस्टर बी. फार्मा के छात्रों के नामांकन फीस वापसी के लिए एनएसयूआई के प्रदेश सचिव शिवांग साहू के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय के उप रजिस्ट्रार से मिलकर ज्ञापन सौपा तथा घेराव कर छात्रों ने आक्रोश व्यक्त करते हुवे अपनी मांग पूरी करने की मांग की।जिस पर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जल्द ही छात्र हित में निर्णय लेने का आश्वासन दिया गया।
इस आंदोलन में नवदीप शास्त्री, वृषभ गुप्ता, सिद्धांत दुबे, सौरभ यादव, नीतीश सिंह बघेल समेत समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *