भाजपा प्रत्याशी पर लगे आरोप पर युवा मोर्चा का फूटा गुस्सा मध्यमण्डल द्वारा मुख्यमंत्री का जलाया पुतला

पाटन।भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस द्वारा भाजपा के प्रत्याशी के चरित्र पर लगाये गये आरोप के खिलाफ युवा मोर्चा युवा मोर्चा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम पर आरोप लगाया है की भाजपा के प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के चरित्र हंनन करने का प्रयास कर आदिवासी अस्मिता का मजाक बनाया है जिसके विरोध में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्य पाटन मण्डल के द्वारा मण्डल अध्यक्ष कुणाल शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आआत्मानंद चौक पर पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया।


मण्डल अध्यक्ष कुणाल शर्मा ने कहा कांग्रेस पार्टी के चाल और चरित्र से सभी भलीभांति परिचित है छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार लगातार आदिवासी समुदाय का मजाक बना रही है तानाशाह व अराजक भूपेश सरकार के झूठ फरेब धोखा और प्रदेश भर में अपराध को बढ़ावा से जनता में भूपेश सरकार के प्रति गुस्सा है जिससे भयभीत होकर कांग्रेस पार्टी व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भानुप्रतापपुर के विधानसभा उपचुनाव को घटिया रंग देने की कोशिश कर रहे हैं अपना हार सामने देख भूपेश सरकार भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम पर झूठा व बेबुनियाद आरोप लगा रही है भाजपा प्रत्याशी पर चारित्रिक आरोप लगाकर कांग्रेस आदिवासी अस्मिता का मजाक बना रही है युवा मोर्चा भूपेश सरकार की इस घटिया राजनीति का घोर विरोध करती है आज युवा मोर्चा ने इस विषय पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया है। पुतला दहन करना जो कि पार्टी का विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार है किंतु पुलिस के द्वारा युवा मोर्चा के मंडल मंत्री पुष्कर साहू धौराभाठा के हाथ को जलाने जघन्य अपराध किया l सत्ता के नशे में चूर शासकीय कर्मचारी भी कांग्रेस के कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते नजर आए है l

पुतला दहन में मुख्य रुप से भाजपा मण्डल अध्यक्ष खेमलाल साहू,महामंत्री हरिशंकर साहू,भाजयुमो जिला मंत्री केवल देवांगन,शरद वर्मा, मण्डल महामंत्री सागर सोनी,मंडल उपाध्यक्ष हर्ष भाले,मंत्री वेदप्रकाश वर्मा,पुष्कर साहू,रोशन वर्मा,हितेश साहू,जयंत कश्यप,विवेक कौशिक,गोपी यादव,शरद वर्मा,डॉली वर्मा,हिमांचल सेन,प्रशांत बंछोर,अमित वर्मा,महिला मोर्चा अध्यक्ष निशा सोनी,चन्द्रिका साहू,ओम साहू,मिलन देवांगन,होरी वर्मा,वासु वर्मा,सरजू मरकाम,यशवंत सेन,राजेश साहू,जयंत भाले,पोषण ठाकुर,मुराली वर्मा,शुभम सोनवानी,ईशु पटेल,अमिष देवांगन,त्रिलोक भाले,अवधेश ठाकुर सहित सैकड़ो भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *