शुभम गुप्ता की कलम से
डौंडी ब्लाक के महामाया के जंगलों में प्रेमी प्रेमिका एक दूसरे के जीवन पर होना चाहते थे लेकिन घरवालों ने विरोध किया तो जहर खा कर दे दी जान प्रेमी जोड़े ने कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर सेवन कर लिया, जिससे दोनों की मौत हो गई. घटना महामाया थाना क्षेत्र की है जहां आडेझर गांव में महामाया से आते वक्त घुसने के मार्ग में 100 मीटर दूर जंगल मे देर शाम दोनों की लाश देखी गई. जिसके बाद घटना की सूचना महामाया पुलिस को दी गई. दोनों के पास से पुलिस ने दो मोबाइल जप्त कर जांच कर रही है.प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक का नाम राहुल है जिसकी उम्र 22 वर्ष है, जो मोहला थाना क्षेत्र के भीमपुरी गांव का रहने वाला है. वहीं मृतिका संध्या किरंगे पिता हिरालाल किरंगे 21 कलचुवा थाना मोहला की बताई जा रही है. मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ है. जानकारी के अनुसार दोनों युवक युवती एक-दूसरे से प्यार करते थे और घर से भागकर भी चले गए थे, जिसके बाद परिजनों ने उनके शादी से इनकार करने पर दोनों ने जहर खाकर अपनी जीवन समाप्त कर दिया
