पाटन. ग्राम झीट के एडवेंचर खो खो क्लब के खिलाडी़यो ने दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल से मिलने पहुंचे, उन्होंने 32 वी राष्ट्रीय खो खो चैंपियनशिप मे भाग चयनित सभी खिलाडियों को बधाई एवम् शुभकामनाएं दी । हाल हि मे 9 खिलाडियों का चयन महारास्ट्र के सतारा मे 26 अक्टुबर से 31 अक्तूबर तक आयोजित 29वी सब जूनियर राष्ट्रीय खो खो चैंपियनशिप मे के लिए हुआ था , ये खिलाडी छात्तिसगढ़ राज्य का प्रतिनिधितव् करते हुए गांव का नाम तथा पूरे पाटन ब्लॉक का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। सांसद जी ने खिलाडियों से मिलने पर खुशी जाहिर किया और भविस्य मे राष्ट्रीय स्तर से अंतररास्ट्रीय स्तर खेलने के लिए खिलाडियों को उत्साहित किया और इस अवसर पर खिलाडियों ने अपनी कुछ मांगे रखी जिसको सांसद विजय बघेल ने पूर्ण करने मे अपनी सहमति भी प्रदान किया । इस अवसर पर खिलाडियों के साथ मे मार्ग दर्शक के रूप मे सांसद निवास मे , पवन ठाकुर अध्यक्ष ऐड्वेंचर खो खो संघ, राजू साहू (समाजसेवी) मनोज साहू, भूपेश सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित थे।
सांसद से मिले झीट के राष्ट्रीय खिलाडी
