रोशन सिंह@ उतई । नगर पंचायत उतई अंतर्गत वार्ड नंबर 3 मिलपारा स्थित नाऊ डबरी तालाब पार में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा विधायक व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के अथक प्रयास से 10 लाख की लागत के शौचालय निर्माण व बोर खनन का भूमिपूजन नगर के अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी व जनप्रतिनिधि द्वारा किया गया । वार्ड पार्षद राकेश साहू ने बताया की वार्डवासीयो की मांग था की तालाब के पास शौचालय निर्माण हो जिसका भूमिपूजन सोमवार को किया । जिसका निर्माण कार्य जल्द ही पूरा किया जाएगा।जिससे वार्ड वासीयो सहित नगर के वासी को शौचालय का सुविधा जल्द मिलेगा । इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेंद्र हिरवानी उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा पार्षद राकेश साहू तोषण साहू प्रहलाद वर्मा विरेंद गोस्वामी सुरता सिंग एल्डरमेन प्रेमनारायण साहू भावेश साहू मुकेश साहू धंजय नेताम बहादुर नेताम खोमेस्वर साहू सुरेंद्र वर्मा तुक्कू ठाकुर दीपक तिवारी ठेकेदार राजेश साहू उपस्थित रहे ।
दस लाख के लागत से शौचालय निर्माण व बोर खनन का भूमिपूजन हुआ
