छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना पाटन ने किया संगठन विस्तार

पाटन=== 20 तारिक रविवार को छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने पाटन के अखरा दाई मन्दिर प्रांगण पर छत्तीसगढ़ महतारी वंदना के साथ अपने बैठक की सुरुआत की जिसमे पाटन अंचल के आसपास गांवों से लगभग 30 से 35 सेनानी इस बैठक में उपस्थित हुए । बैठक का मुख्य विषय आगामी बूढ़ादेव यात्रा का दूसरा चरण, जिला व ब्लॉक के सेनानियों व पदाधिकारियों का प्रशिक्षण, व पाटन में भव्य छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना का कार्यालय बनाए जाने का भी जिक्र हुआ जो कार्यालय बहुत बड़ी और विभिन्न सुविधाओ से परिपूर्ण होगा जिसमें छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के सेनानीयो के रोजगार के अवसर भी उसी कार्यालय भवन से मिले इस पर विशेष बल दिया गया, संगठन विस्तार के साथ साथ नए पदाधिकारियो का भी गठन किया गया, जिसमे मुख्य रूप से जिला व पाटन के पदाधिकारी शामिल रहे और सेनानियों को पदभार दिया गया, जिसमे छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना पाटन उपाध्यक्ष मनीराम साहू, सचिव रणजीत ठाकुर, सह सचिव पंकज वर्मा, मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश बंजारे, युवा क्रान्ति सेना अध्यक्ष घनश्याम नेताम, युवा उपाध्यक्ष अतुल गायकवाड़ , महामंत्री अनिल कामड़े, सचिव दानेश्वर साहू, मीडिया प्रभारी विजय कांत साहू , छात्र क्रान्ति सेना उपाध्यक्ष के रूप में सूरज साहू को पदभार दिया गया। छत्तीसगढ़ महतारी के जयकारा के साथ बैठक की समाप्ति की गई।।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *