20 नवम्बर को अनियमित कर्मचारी संघ का रायपुर में जंगी प्रदर्शन

वादाखिलाफी के खिलाफ रायपुर राजधानी में अनियमित कर्मचारियों एवं संविदा कर्मचारियों ने जंगी प्रदर्शन का आयोजन आज रायपुर में 20 नवंबर रविवार को किया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के संरक्षक विजय कुमार झा ने कौशल्या माता मंदिर से जारी पदयात्रा को राजीव गांधी भारत जोड़ो यात्रा से जोड़कर मुख्यमंत्री से मांग की है कि जिस प्रकार राहुल गांधी भारत जोड़ने के लिए पदयात्रा कर रहे हैं, वैसे ही संविदा अनियमित कर्मचारी छत्तीसगढ़ राज्य को, अपने परिवार को जोड़ने के लिए पदयात्रा एवं विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसलिए आंदोलनकारी पद यात्रियों की मांग को श्री राहुल गांधी जी को आदर्श मानकर तत्काल चुनावी घोषणापत्र का पालन किया जाना चाहिए एवं 10 दिन में नियमितीकरण का किए गए वादे को पूरा करने की मांग श्री झा ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *