रानीतराई महाविद्यालय मे विभिन्न परिषदों का गठन

रानीतराई!स्व. दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय में विभिन्न परिषदों का गठन किया गया!इन परिषदों के गठन में छत्तीसगढ़ शासन, उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार मेरिट के आधार पर विभिन्न परिषदों के पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया! – उक्त आशय की जानकारी देते हुये डॉ. आलोक शुक्ला ने बताया कि छात्र- छात्राओं के अध्यापन के अतिरिक्त उनके सम्पूर्ण व्यक्तित्व के विकास के लिए अन्य अकादमिक गतिविधियों का संचालन जरूरी है!विज्ञान पारिषद में अध्यक्ष कु.चंद्र कला सिंह तथा सचिव कु.तिमिशा देवांगन का मनोनयन किया गया!विज्ञान संकाय की प्रभारी श्रीमती भारती गायकवाड़ तथा श्रीमती अराधना देवांगन, कु.रेणुका वर्मा के निर्देशन में गतिविधियों का संचालन किया जायेगा! – अर्थ शास्त्र के प्रभारी श्री चंदन गोस्वामी के निर्देशन में अध्यक्ष श्री छलेन सोनकर तथा सचिव के पद पर श्री देव कुमार साहू का मनोनयन किया गया!हिन्दी एवं अँग्रेजी भाषा परिषद की प्रभारी श्रीमती एस. सिद्दीकी के मार्गदर्शन में अध्यक्ष श्री कुनजन काजल तथा सचिव कु.नेहा का मनोनयन किया गया!समाज शास्त्र परिषद का गठन प्रभारी कु.माधुरी बंछोर के निर्देशन में अध्यक्ष कु.लक्ष्मी ठाकुर तथा सचिव कु.निकिता ठाकुर का मनोनयन किया गया!राजनीति शास्त्र परिषद का गठन प्रभारी श्री टिकेश्वर पाटिल के निर्देशन में अध्यक्ष कु.दामिनी मानिकपुरी तथा सचिव कु.नेहा निषाद का मनोनयन किया गया!वाणिज्य परिषद में अध्यक्ष कु.मेघा यादव तथा सचिव श्री गजेंद्र कुमार का मनोनयन किया गया! चंदन गोस्वामी जन सम्पर्क प्रभारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *