गुणवत्ता हीन सड़क मरम्मत से क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी आक्रोश…सीएम के देवभोग दौरे का है इंतजार….

रोशन अवस्थी@देवभोग। देवभोग क्षेत्र में इन दिनों लोक निर्माण विभाग के द्वारा गुणवत्ता विहीन सड़क मरम्मत से क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। और सीएम के देवभोग के दौरे का कार्यक्रम तय हुआ है जिसका खबर पता चलते ही ग्रामीणों ने सीधे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से शिकायत करने की तैयारी शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि मरम्मत के तुरंत बाद से ही सड़क की गिट्टिया उखड़ने शुरू हो जाती है। जो इस क्षेत्र में दुर्घटना का बड़ा कारण बन सकता है। लोक निर्माण विभाग के द्वारा देवभोग क्षेत्र में इन दिनों सड़क मरम्मत का कार्य जोरों शोरों से चल रहा है। बनाए जा रहे हैं सड़क को ग्रामीणों ने अनियमितता का आरोप लगाते हुए छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल से शिकायत करने की तैयारी पूरी जोरों शोरों से शुरू कर दी है ।और जब सीएम देवभोग के दौरे में रहेंगे तब क्षेत्र के ग्रामीण इस भारी-भरकम भ्रष्टाचार का पोल खोलते हुए नजर आएंगे।

बता दे क्षेत्र में मानक अनुरूप कार्य नहीं होने के चलते गिट्टीया उखड़ कर सड़क पर बिखरी पड़ी है ।सड़क मरम्मत हुए कुछ ही दिन हुए हैं की सड़कों से गिट्टियां पूरी तरह से उखड़ने लगी है। और सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी है।
बता दें राज्य सरकार के द्वारा प्रतिवर्ष सड़क मरम्मत के नाम पर विभाग को भारी भरकम बजट पेश करती है। लेकिन विभाग के द्वारा राशि का खर्च मरम्मत के नाम पर मात्र खानापूर्ति की जाती है। जिसके कारण राशियां तो खर्च की जाती है लेकिन सड़क की हालत में कोई सुधार नहीं होता। पिछले तीन साल से पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा सड़क मरम्मत के नाम पर लाखों का घोटाला किया जा चुका है।

साल में दो बार मरम्मत के नाम पर केवल खानापूर्ति….
जानकारी के मुताबिक लोक निर्माण विभाग के द्वारा साल भर में दो बार मरम्मत का कार्य किया जाता है ।लेकिन मरम्मत के नाम पर महज खानापूर्ति ही होती है ।और मरम्मत के नाम पर की जाने वाली खानापूर्ति महीने दो महीने के भीतर ही उजागर हो जाती है। गड्ढे फिर से नजर आने लगती है। जिसके कारण आवागमन में आम लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। मार्गों पर यातायात के बढ़ते दबाव के बावजूद भी सड़क मरम्मत में मजबूती का ध्यान नहीं रखा जाना भ्रष्टाचार का ज्वलन सील उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *