पाटन: राज्य सरकार संकट की घड़ी में हम सबके साथ है- रामबाई सिन्हा

पाटन. विकासखंड पाटन के ग्राम पंचायत नारधी में चल रहे रोजगार मूलक मनरेगा कार्य सामुदायिक तालाब निर्माण पुनरोद्धार कार्य में लगे मजदूरों से मिलने पाटन जनपद अध्यक्ष रामबाई सिन्हा व जनपद सदस्य अंशु रजक पहुंचे। जनपद अध्यक्ष रामबाई सिन्हा ने कहा कि संकट की घड़ी के बाद भी राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण मजदूरों को रोजगार दिया जा रहा है। जिससे आम आदमी आर्थिक रूप से मजबूत बने रहे। राज्य सरकार की मह्त्वकांछि योजना नरवा गरवा घुरूवा बाड़ी के अंतर्गत बने गौठान का निरीक्षण किया गया। जनपद अध्यक्ष ने मनरेगा में काम कर रहे मजदूरों से कोरोना वायरस ले संक्रमन से बचने के।लिये सतर्क और जगकरुक रहने की अपील की। मौके पर नारधी सरपंच ललित सिन्हा उप सरपंच शारदा वर्मा सचिव नन्द कुमार नायक रोजगार सहायक लिलेश्वर साहू उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *