नंद घरों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस…

पाटन। वेदांता समूह के अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की सामाजिक पहल नंद घर जिसके अंतर्गत निरंतर शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं सामुदायिक प्रबंधन के क्षेत्र में उन्नत कार्य किए जाते हैं, इसी तारतम्यता में आगे बढ़ते हुए नंद घरों में बाल दिवस का आयोजन बड़े हर्ष और उल्लास के साथ किया गया। इस आयोजन में बच्चों की रुचि अंतर्गत वेशभूषा प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, कविता पाठ इत्यादि का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियो एवम सामूदायिक प्रतिनिधियों के मध्य किया गया….
नन्दघर जरवाय 02 में बाल दिवस समारोह का आयोजन किया गया जिसमे वेदांता एवं जनमित्रंम कल्याण समिति के क्लस्टर कोऑर्डिनेटर नीतीश वर्मा द्वारा आयोजन किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा चतुर्वेदी एवं सहायिका चित्ररेखा नेताम के अथक प्रयास से लोगो को जनप्रतिनिधि ,मितानिन एवं गर्भवती, धात्री महिलाएं भी उपस्थित रही।जिसमे बच्चे शामिल हुए उन बच्चो को चाचा नेहरू की तरह सजा कर नेहरू जी के फोटो में पुष्प अर्पित किया गया एवं बच्चो को भी तिलक लगाकर उनको फूल अर्पित किए गए।
सभी बच्चो को कुर्सी दौड़ और मेंढक दौड़ कराया गया जिसमें बच्चो को पुरुस्कार वितरण किया गया।नन्दघर क्लस्टर कोऑर्डिनेटर नीतीश वर्मा के द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चाचा नेहरु के जीवन परिचय व उनके जन्म दिवस के विषय मे संदेस व जानकारियां देते हुए नन्दघर की चर्चा करके आज के कार्यक्रम के विषय मे विस्तृत जानकारियां दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *