अंजोरा हाईस्कूल में बाल मेला का हुआ आयोजन

दुर्ग। शास.उच्च.माध्य.शाला अंजोरा (ख) दुर्ग में बाल दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व आनंद मेला के रूप मे भव्य बाल मेला का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि देवेन्द्र देशमुख अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग, विशेष अतिथि हेमंत देशमुख अध्यक्ष शाला विकास व प्रबंधन समिति, रामसहाय देशमुख, सुरेश निर्मलकर व मुकेश साहू सदस्य शाला विकास व प्रबंधन समिति , माखन साहू सांसद प्रतिनिधि, होरीलाल चतुर्वेदी प्रभारी प्राचार्य अंजोरा, ए.सुल्ताना खान व्याख्याता के उपस्थित में संपन्न हुआ।
सर्वप्रथम सरस्वती माता व पं.जवाहर लाल नेहरू के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया व कार्यक्रम प्रारंभ सरस्वती वंदना व राजगीत से हुआ।
तदुपरान्त सांस्कृतिक प्रभारी व्याख्याता सरस्वती श्रीवास्तव द्वारा तैयार किये बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति किया गया जिसमें डाली देशमुख,लक्ष्मी साहू, चीनू, मोनिका, खुशी,लीना यादव, प्रियंका,सोनम, काजल,चन्द्रमणि साहू,दीपिका, सुलेखा,सीमा आदि ने प्रस्तुति दिया।
सर्वप्रथम स्वागत भाषण प्रभारी प्राचार्य होरीलाल चतुर्वेदी ने आयोजन पर बात रखी वही अतिथि से शाला की समस्या पर ज्ञापन सौंपा गया ।
मुख्य अतिथि देवेन्द्र देशमुख अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग ने बाल मेला के आयोजन के लिये बधाई दिया वही शाला के समस्या को निराकरण की बात कही। और अच्छे कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिये व्याख्याता शिवनारायण देवांगन “आस” को धन्यवाद दिया ।
इस अवसर पर रंगीलो प्रतियोगिता का आयोजन व बच्चों द्वारा स्वादिष्ट व्यंजन का विभिन्न स्टाल लगाकर आनंद मेला का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम का संचालन शिवनारायण देवांगन “आस” व्याख्याता व आभार प्रदर्शन ए. सुल्ताना खान व्याख्याता ने किया।
इस अवसर पर शाला परिवार के होरीलाल चतुर्वेदी,अनीस सुल्ताना खान, शिवनारायण देवांगन”आस”,शशिकला चन्द्राकर, ममता देवांगन,खुशबू जैमिनी, काकुली बोस,सरस्वती श्रीवास्तव, अंजुलता त्रिपाठी,मनोज कुमार गुप्ता, उमा राठौड़, शारदा साहू, व्यायाम शिक्षिका सुभाषिनी ऐलन, विज्ञान सहायक शिक्षक मीना रावटे, अभिलाषा साहू ,आकाश दुबे, फगनी निषाद,स्वाती शर्मा, चमेली साहू सहित सभी छात्र छात्राएँ उपस्थित हुए ।

            

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *