दुर्ग. जिले के कोटा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को वर्तमान में बिलासपुर में रखा गया है। उक्त छात्र-छात्राओं का 6 मई को दुर्ग जिले में बिलासपुर से आगमन होगा। ऐसे छात्र-छात्राओं को पालकों से मिलने के लिए भिलाई इंस्टिट्यूट आफ टेक्नालाॅजी काॅलेज, दुर्ग को रिसीविंग सेंटर चिन्हांकित किया गया है। उक्त रिसीविंग सेंटर से छात्र-छात्राओं को उनके पालकों को हस्तांतरित किया जाएगा। उक्त छात्र-छात्राओं के पालक निर्धारित समय दोपहर 12ः00 बजे तक भिलाई इंस्टिट्यूट आफ टेक्नालाॅजी काॅलेज, दुर्ग में उपस्थित सुनिश्चित करें।
