चारामा ब्लॉक के मतदाता तय करेंगे कि भानुप्रतापपुर विधानसभा में किसकी होगी जीत

कांकेर भानुप्रतापपुर उपचुनाव के ऐलान के साथ राजनीति सरगर्मी तेज हो गई है,,,मतदाताओं में भी चुनाव को लेकर कभी उत्सुकता बनी हुई है,,,क्योंकि चुनाव को लेकर अब तक किसी भी राजनीतिक पार्टी ने अपने प्रत्याशी के नाम पर मुहर नहीं लगाया है,,,लेकिन विधानसभा क्षेत्र के सब से बड़े ब्लॉक पर सभी की निगाहें टिकी हुई है,,,क्योंकि जीत का समीकरण चारामा के मतदाताओं पर प्रमुख रूप से टिका हुआ है।

भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में 3 ब्लॉक है,,,जिसमें भानुप्रतापपुर, चारामा और दुर्गुकोंदल शामिल है,,,इन तीनों विधानसभा में सबसे बढ़ा ब्लॉक चारामा है,,,जिसमें तकरीबन 98 गांव और 104 बूथ है,,,इस ब्लॉक से मतदाताओं की संख्या भी 1 लाख 2 हजार से अधिक है,,,इन्ही मतदाताओं से विधानसभा की जीत का समीकरण तय होगा.

चारामा क्षेत्र की अगर बात करे तो विधानसभा उपचुनाव के पूर्व विधानसभा मुख्यालय भानुप्रतापपुर को छोड़ मुख्यमंत्री भी इस क्षेत्र का लगभग 5 बार दौरा कर क्षेत्र की जनता को करोड़ो रुपयों की सौगात भी दे चुके है,,,कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले इस चारामा क्षेत्र पर बीजेपी की भी नजर बनी हुई है,,,बीजेपी भी इस क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत कर जीत हासिल करने की कोशिश जरूर करेगी।

भानुप्रतापपुर विधानसभा में सबसे बढ़ा ब्लॉक होने के कारण क्षेत्र की जनता भी इस बार राजनीतिक पार्टियों से इस क्षेत्र से ही प्रत्याशी दिए जाने की उम्मीद कर रही है,,,वर्तमान में काबिज कांग्रेस पार्टी से भी कार्यकर्ताओं ने भी चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है,,,जिसमे क्षेत्र से प्रबल दावेदार के रूप में ठाकुर राम कश्यप लोगो की जुबान पर भी सामने आ रहे है,,,ठाकुर राम कश्यप कांग्रेस पार्टी के ग़द्दावर नेता के साथ साथ आदिवासी समाज मे भी अच्छी पकड़ रखते है,,पूर्व में चारामा ब्लॉक सरपंच संघ के अध्यक्ष के अलावा वर्तमन में कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष व पटेल संघ के प्रमुख है,,,इनको अगर पार्टी अगर अपना चेहरा बनाती है तो कांग्रेस को चारामा से बढ़त मिलने की उम्मीद है.

टिकिट बंटवारे में अभी ओर कितना समय लगेगा यह तो वक्त ही बताएगा,,,पर चारामा क्षेत्र की जनता इस क्षेत्र से ही चुनावी प्रत्याशी देखना चाहती है,,,अगर ऐसा होता है तो इस ब्लॉक के मतदाता इस उपचुनाव में अहम भूमिका निभा सकते है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *