इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर जीता टी-20 विश्वकप, बेन स्टोक्स ने खेली 52 रनों की नाबाद पारी

T20 World Cup 2022 Final PAK vs ENG: इंग्लैंड ने टी20 विश्वकप 2022 के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया. इंग्लैंड ने मेलबर्न में खेले गए मुकाबले में बेन स्टोक्स के तूफानी प्रदर्शन के दम पर पाक को 5 विकेट से हराया. पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 138 रनों का लक्ष्य दिया था.

इंग्लैंड ने दूसरी बार टी20 विश्वकप के खिताब पर कब्जा किया है. इससे पहले उसने 2010 में फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट अपने नाम किया था. इसके बाद टीम साल 2016 में भी फाइनल में पहुंची. लेकिन तब उसे वेस्टइंडीज ने हरा दिया था

इंग्लैंड-138/5 (19 ओवर)
पाकिस्तान-137/8 (20 ओवर)

EngvsPak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *