राजधानी में अनियमित कर्मचारियों की बैठक संपन्न हुई, अधिकारी शासन को सही जानकारी नहीं दे रहे- बुधवार को जल संसाधन विभाग काली मंदिर में प्रदर्शन होगा



रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अनियमित कर्मचारियों को नियमितीकरण करने के संबंध में जानकारी एकत्र करने तथा मात्र 45 हजार को नियमित करने प्लेसमेंट व ठेका प्रथा पर विचार न करने से आक्रोशित जल संसाधन विभाग के डाटा एंट्री ऑपरेटर, वाहन चालक, अस्थाई कर्मचारियों ने मरीन ड्राइव के समीप स्थित रोटरी क्लब में आज शनिवार को जंगी बैठक का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश की उपेक्षा करते हुए अस्थाई कर्मचारियों की सेवा समाप्ति के खिलाफ बुधवार को दोपहर 12 बजे काली माई मंदिर के पीछे स्थित जल प्रबंध संभाग क्रमांक एक में प्रदर्शन करने का निर्णय भी लिया गया।
कर्मचारी नेता विजय कुमार झा, इदरीश खान एवं संजय शर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है, कि राजधानी के मरीन ड्राइव के पास स्थित रोटरी क्लब सभागृह में विभागीय अनियमित कर्मचारियों की बैठक संपन्न हुई।जिसमें राज्य सरकार द्वारा नियमितीकरण हेतु सामान्य प्रशासन विभाग के परिपत्र के तहत अनियमित कर्मचारियों की संख्या आदि की जानकारी मंगाई गई है। जिसमें जल संसाधन विभाग के कर्मचारियों की जानकारी नहीं भेजी जा रही है। मुख्यमंत्री द्वारा चुनाव पूर्व चुनावी घोषणा पत्र में तथा मुख्यमंत्री बनने के बाद भी नियमितीकरण असंभव होने पर छंटनी, सेवा समाप्ति का विरोध सार्वजनिक रूप से किया गया था। किंतु अधिकारी मनमानी कर सरकार को बदनाम करने तुले हुए हैं। विगत चार-पांच वर्षों से विभाग में कार्यरत महिला कर्मचारी को उनकी सेवाएं समाप्त कर सरकार व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को जल संसाधन विभाग के अधिकारी बदनाम कर रहे हैं। विभागीय कर्मचारियों ने संकल्प लिया है, कि नियमितीकरण होने की स्थिति में उनका भी नियमितीकरण किया जावे। ठेका प्रथा प्लेसमेंट में भी काम करते हुए विधिवत कोषालय से वेतन का आहरण होने, उनके खाते राशि जमा हो रहा है। ऐसी स्थिति में उन्हें अनियमित कर्मचारी न मानना उनका शोषण व अपमान है। कर्मचारी नेताओं ने शीघ्र आरक्षण व्यवस्था की समस्या को समाप्त कर नियमितीकरण करने भर्ती नियम में तथा पदोन्नति नियम 2003 में संशोधन कर अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण का मार्ग प्रशस्त करते हुए रुके हुए पदोन्नति व साक्षात्कार को भी संपन्न कराने की मांग मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से की है। ताकि बेरोजगारों व कर्मचारियों के हकों को सुरक्षित किया जा सके। अनियमित कर्मचारियों के नेता देवेंद्र साहू एवं पंकज पांडे ने समस्याओं के संबंध में विस्तृत विचार व्यक्त करते हुए करते हुए बुधवार के आंदोलन व प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील विभागीय अनियमित कर्मचारियों से की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *