दिव्यांगों की हेल्पलाइन सेवा के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार

छुरा-दिव्यांगों की सेवा में समर्पित समाजसेवी व रेड क्रॉस सोसाइटी संरक्षक सदस्य मनोज पटेल ने छत्तीसगढ़ शासन व माननीय मुख्यमंत्री जी साथ ही समाज कल्याण विभाग को धन्यवाद देते हुए कहा
दिव्यांगों का जीवन एक दुख भरी जीवन है जिस तकलीफ में रहकर संघर्ष भरी जीवन जीते हैं।
आने जाने में परेशानियां होने के बाद भी जीवन चलाने के लिए मेहनत मजदूरी करना पड़ता है। रास्ते में कुछ भी समस्या आने पर ऐसे दिव्यांग जनों को बहुत मुश्किल का सामना करना पड़ता है। हेल्पलाइन नंबर से दिव्यांगों की समस्या घर बैठे दूर हो सकते हैं।
जिससे शासन प्रशासन तक मोबाइल के माध्यम से अपना समस्या बता सकते हैं।
मेरे द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से दिव्यांग जनों के लिए हेल्पलाइन नंबर के लिए प्रयास किया जा रहा था।
मेरे इस प्रयास सफल होने पर बहुत ही खुशी हुआ।
जीवन में एक बहुत बड़ा प्रयास सफल हुआ जिसके लिए शासन प्रशासन का आभार व्यक्त करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *