नगरीय निकाय स्तरीय कलस्टर प्रतियोगिता में छुरा की बादशाहत*

  • छुरा :- नगरीय क्षेत्रों के क्लस्टर स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक जिला मुख्यालय में संपन्न हुआ। ओलंपिक खेल के सभी मुकाबलों में छुरा नगरीय निकाय का दबदबा रहा। एकल खेलों के अंतर्गत 18 वर्ष से कम आयु वर्ग में लंबी कूद, लंगडी दौड़, गेड़ी दौड़ के दोनों वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किये। 100 मीटर दौड़ में रितु साहू प्रथम, छन्नू द्वितीय, भौंरा द्वितीय, फुगड़ी बिल्लस में द्वितीय पायदान पर रहे। वर्ष 18 से 40 आयु वर्ग में गेड़ी दौड़, 100 मीटर दौड़, लंगड़ी दौड़, बाटी, बिल्लस में अव्वल रहे। 40 प्लस में भी 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, गेडी दौड़ में बाजी मारी l सामूहिक खेलों के अंतर्गत 18 वर्ष से कम आयु वर्ग में संखली, गिल्ली डंडा, पिट्ठूल, खो खो, कबड्डी में प्रथम स्थान प्राप्त किये। द्वितीय वर्ग में संखली, बांटी, गिल्ली डंडा, पिट्ठूल, कबड्डी, रस्साकस्सी के विजेता रहे। 40 प्लस में भी कबड्डी, पिट्ठूल और खो खो में पहले पायदान पर रहे। खिलाड़ियों के हौसलाफजायी करने खेल मैदान पहुंचे मुख्य नगरपालिका अधिकारी सचित साहू ने छुरा का नाम रोशन करने के लिए बधाई देते हुए जीत का सारा श्रेय खेल प्रशिक्षक, मार्गदर्शक, युवा मितान क्लब एवं खिलाड़ियों के अथक परिश्रम को दिया। नगरीय निकाय टीम के प्रशिक्षक एवं मार्गदर्शक रेवेंद्र दीक्षित, अर्जुन धनंजय सिन्हा, वीरेंद्र ठाकुर, राजकुमार लहरे, शिव ठाकुर, डोमेश्वर ध्रुव, पूर्णिमा पाटकर, लता ध्रुव ने विजय श्री हासिल करने पर हर्ष व्यक्त किया। आगामी मुकाबलों में जीत के लिए शुभकामनाएं प्रेषित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *