उतई। नगर पंचायत उतई के पास स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में 12 नवंबर शनिवार को दोपहर 12 बजे से भगवान शनि देव की विशेष पूजा कार्यक्रम का आयोजन नगर के युवा समाजसेवी रोहित साहू के द्वारा किया जा रहा है।पूजा अर्चना पंडित अरविंद शर्मा द्वारा किया जाएगा।विधि विधान से पूजा अर्चना पश्चात दोपहर 2 बजे से भंडारा का कार्यक्रम भी आयोजित है।समाजसेवी रोहित साहू ने नगरवासियों से अपील किया है की इस कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य का लाभ लेवे।
