ओटीपी और एटीएम पिन नम्बर कभी किसी को न बताए- तनमय नंदा बैंक मैनेजर,,,बौद्धिक परिचर्चा में स्वयंसेवको ने अपने विचार प्रस्तुत किये


पाटन। राष्ट्रव्यापी सघन जागरूकता अभियान 2022 वित्तीय / बैंकिंग धोखाधड़ी की रोकथाम के लिए आवश्यक जानकारी देने व वित्तीय धोखाधड़ी से बचने के लिए सावधानी की बात करने यूनियन बैंक के शाखा प्रबंधक तनमय नन्दा ग्राम तेलीगुंडरा में आयोजित शासकीय चंदूलाल चन्द्राकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाटन की राष्ट्रीय सेवा योजना की सात दिवसीय विशेष शिविर में सहभागिता दिए। तनमय जी स्वयंसेवको व उपस्थित ग्रामवसियो को बतलाया कि बैंकों में अपने खाते का परिचालन बहुत सावधानी के साथ करे, एटीएम मशीन में पैसा निकालने के लिए अकेले जाए अपना एटीएम पिन कभी किसी को न बताया अपने परिचितों सगे सम्बन्धियो को भी न बताए, साथ साथ बैंक कभी भी आपको फोन के माध्यम से केवाईसी की जानकारी नही पूछता है तो इस प्रकार फोन कॉल को नजरअंदाज करते हुए अपना मोबाइल नम्बर, आधार नम्बर या मोबाइल नम्बर में आने वाले ओटीपी को न बताए। ये सावधानी बरतने से आप बैंकिग धोखाधड़ी से बच सकते है , इससे पूर्व कार्यक्रम अधिकारी बीएम साहू, पूर्व स्वयंसेवक उमाशंकर निर्मलकर, डॉ पुष्पा मिंज, श्रीमती चित्रा रोहित कुमार वर्मा के आतिथ्य में छतीसगढ़ महतारी, ज्ञानदायिनी माँ सरस्वती, प्रतीक पुरुष विवेकानन्द के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर बैद्धिक परिचर्चा का उद्घाटन किया गया। पूर्व स्वयंसेवक निर्मलकर ने अपने रासेयो जीवन के अनुभव को बताते हुए समाज सेवा के माध्यम से व्यक्तित्व विकास रासेयो में सम्भव है इसका विवरण दिए। शिविरार्थियों ने भी अपने विचार रखे। सहयोगी प्रमोद मिश्रा ने शिविर के उद्देश्यों व संचालन की गतिविधियों के बारे में जानकारी दिए। आभार प्रदर्शन कार्यक्रम अधिकारी डॉ पुष्पा मिंज, संचालन विकास सांगड़े ने किया। राजनीति के अतिथि सहायक प्राध्यापक चंद्रशेखर देवांगन ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर की चौथे दिवस की शुरुवात प्रभातफेरी व व्यायाम के साथ हुआ, स्वल्पाहार के पश्चात परियोजना कार्य के लिए तालाबो का चुनाव किया गया और ग्राम के तालाबो के साफ सफाई किया गया, आगे जानकारी देते हुए देवांगन ने बताया कि स्वयसेवको को 8 समूह में विभाजित किया गया और प्रतिदिन सुबह शाम चक्रानुसार ग्रुप को भोजन बनाने व परोसने की जिम्मेदारी दी जाती ताकि आगे चलकर स्वयंसेवको में इस परिस्थियों से आसानी से बाहर निकलने का ज्ञान हो। बैद्धिक परिचर्चा उपरांत देशीय खेल का आयोजन किया गया और रात्रि में विश्राम पूर्व ग्राम के हृदय स्थल में स्थापित सार्वजनिक मंच में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। शिविर में महादलनायक ईश्वर सिन्हा, महादलनायिका विभा साहू, दलनायक यशप्रकाश देवांगन, अतुल नागवंशी, प्रवीण, दामिनी वर्मा, श्वेता, आयुषी, मोंगरा, संगम की भूमिका निभाते हुए अपनी जिम्मेदारी निभा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *