शराब दुकान खुलते ही ओवर रेट में बेचने की मिल रही है शिकायत, जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू ने रेट लिस्ट चस्पा करने की मांग


पाटन. छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन के तीसरे चरण में देशी एवं अंग्रेजी शराब दुकान 43 दिनों के बाद खुली। शराब दुकानों के खुलने पर पहले दिन प्रदेश ले सभी शराब दुकानों में मेला जैसा माहौल था। लेकिन दूसरे दिन लोगो की भीड़ नही थी। और सोशल डिस्डेन्स का पालन करते हुए भी देखा गया। जबकि पहले दिन शराब खरीदने वाले लोगो के द्वारा पुलिस प्रशासन के नाक के नीचे शासन द्वारा तय गाइड लाइन की धज्जियां उड़ा दिए थे।

शराब दुकान खुलते ही मदिरा लेने वालों ने अधिक कीमत में शराब बेचने की शिकायत करना शुरू कर दिया है। हालांकि छत्तीसगढ़ में शराब दुकान खुलने से पहले सरकार ने शराब के रेट बढ़ा दिये थे। नई रेट के अनुसार देसी मदिरा की बोलत में 10 रुपए से लेकर 40 रुपए तक वृद्धि की गई है। जो देशी शराब की ब्रांड प्लेन का पव्वा पहले 60 रुपए मिलता उसे बढ़ाकर 70 कर दिया है। वहीं फुल प्लेन की बोतल पहले 230 रुपए में बिकती है। उसे अब 270 रुपए में बेची जाएगी।

सोमवार को ज़िला पंचायत सदस्य मोनू साहू के पास क्षेत्र के कई लोगों के द्वारा शिकायत आया की पाटन विधानसभा के जामगांव (एम) के देशी और विदेशी शराब दुकान में सरकारी रेट से 10 रुपया और 20 रुपया प्रति पौवा अधिक में बेचा जा रहा है। मोनू साहू ने शिकायत मिलते ही ज़िला के आबकारी अधिकारी पाटले से फ़ोन में बात कर ओवर रेट में बिक रही शराब को बंद करने कहा। साथ ही जितने ब्रांड का शराब बेचा जा रहा है उसका मूल्य सूची बड़े अक्षरों में लिखकर दुकान के सामने लगाने कहा जिससे लोगों को रेट की जानकारी हो और पारदर्शिता रहे । साथ ही आबकारी विभाग से निवेदन भी किया कि दुकानों में जो गलती हो रहा है उसे जल्दी से सुधार करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *