T20world cup 2022: PAK vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। पाकिस्तान की टीम 13 साल बाद टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 152 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान ने पांच गेंद रहते तीन विकेट खोकर 153 रन बनाए लक्ष्य हासिल कर लिया। अब फाइनल में पाकिस्तान का सामना भारत-इंग्लैंड मैच के विजेता से होगा।
न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान
