पाटन कालेज का राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय विशेष शिविर तेलीगुण्डरा में प्रारम्भ

पाटन कालेज का राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय विशेष शिविर तेलीगुण्डरा में प्रारम्भ
पाटन।शासकीय चंदूलाल चंद्राकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाटन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम तेली गुंडरा में प्रारंभ हुआ है। शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ शोभा श्रीवास्तव, डॉ आरके वर्मा, ग्राम पंचायत तेलीगुण्डरा सरपंच मनीष पटेल के आतिथ्य कायर्क्रम अधिकारी बीएम साहू, डॉ पुष्पा मिंज, प्रधानपाठक एमएल वर्मा, हेमन्त कुर्रे ,की उपस्थिति में भारत माता, छतीसगढ़ महतारी, रासेयो प्रतीक पुरुष स्वामी विवेकानन्द के छायाचित्र में माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किये। उद्घाटन अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी बीएम साहू ने शिविर के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए सात दिनों होने वाले गतिविधियों के बारे में जानकारी दिए, जिसमे कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, बैंक का शिविर आयोजित होगा जिसका लाभ शिविरार्थियों के साथ साथ ग्रामवासियो को भी मिलेगा, डॉ शोभा श्रीवास्तव ने सामज उत्थान में युवाओं की भूमिका को बतलाते हुए के राष्ट्रीय सेवा योजना से माध्यम से व्यक्तित्व विकास की संभावना पर अपने विचार रखे, ग्राम सरपंच मनीष पटेल ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि हमारा सौभाग्य है कि राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर हमारे गांव में लगा है अपने छात्र जीवन मे मैं भी एनएसएस का स्वयंसेवक रहा हु। शिविर का दूसरा दिन प्रभात फेरी के साथ प्रारम्भ हुआ, परियोजना कार्य मे शिविर स्थल की साफ सफाई, सजावट का कार्य सम्पन्न किये। बैद्धिक परिचर्चा के प्रारम्भ शिविरार्थियों द्वारा रासेयो गीत व प्रेरक उद्बोधन के साथ हुआ । कार्यक्रम अधिकारी बीएम साहू ने राष्ट्रीय सेवा योजना में मिलने वाले प्रमाण पत्र के बारे में बताया और इस प्रमाण पत्र को प्राप्त करने के लिए कौन कौन से चरण से गुजरना होता है इसकी जानकारी दिए, अतिथि सहायक प्राध्यापक राजनीति विज्ञान चंद्रशेखर देवांगन ने अपने रासेयो जीवन के अनुभव साझा करते हुए जीवन मे अनुशासन के महत्व को बतलाया, शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना गीत के महत्व व उपयोगिता से शिविरार्थियों को अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन सहयोगी प्रमोद मिश्रा, व आभार कार्यक्रम अधिकारी डा पुष्पा मिंज ने किया ने किया, चाय के पश्चात रासेयो खेल , रुमाल झपट्टा, राम रावण खेलाया गया । शिविर में महादलनायक ईश्वर सिन्हा, महदलनायिका विभा साहू सहित 100 स्वयंसेवक शिविर में सहभागिता निभा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *