बालोद। पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर थाना गुरूर पुलिस द्वारा पशु तस्करी करने वालों पर बड़ी कार्यवाही, 33 नग पशु मवेशी को 3 आरोपियों के कब्जे से बरामद कर ग्राम चुल्हापथरा के गौशाला एवं ग्राम तुमराबहार के गौशाला में सुरक्षार्थ रखा गया। घटना में प्रयुक्त ट्रक वाहन को जप्त किया गया। गुरुर पुलिस व पुरुर चौकी पुलिस के संयुक्त प्रयास से मवेशी तस्करी के बड़े मामले का खुलासा हुआ। मामले में तीन महाराष्ट्र के मवेशी तस्कर पकड़े गए। जिससे 33 मवेशी छुड़ाया गया। आरोपियों से एक ट्रक भी बरामद हुआ है। 33 नग पशु धन मवेशी को ग्राम चुल्हापथरा के गौशाला एवं ग्राम तुमराबहार के गौशाला में सुरक्षार्थ रखा गया। महाराष्ट्र के 03 आरोपी गिरफ्तार सैय्यद नवसाद अली पिता सैय्यद लियाकत अली उम्र 42 वर्ष निवासी पठानपुर चौक वार्ड नं. 06 मुर्तिजापुर जिला अकोला (महाराष्ट्र), शेख सलीम पिता शेख हुसैन उम्र 42 वर्ष बढ़नेरा, जूनी बस्ती, चमन नगर चौक वार्ड क्रमांक 41 थाना बड़नेरा जिला अमरावती (महाराष्ट्र) और इरफान खान पिता जहीर खान उम्र 42 साल बड़नेरा, जूनी वस्ती, चमन नगर चौक वार्ड क्रमांक 41 थाना बडनेरा जिला अमरावती (महाराष्ट्र) प पकड़े गए। आरोपियों के विरूध्द छ०ग० कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 पशुओ के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम की धारा 11 ( 1 ) (डी) के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद जितेन्द्र यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुरूर जिला बालोद राजेश कुमार बागड़े के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी गुरूर व प्रभारी पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर उप निरीक्षक अरुण कुमार साहू के नेतृत्व में पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर की टीम को महाराष्ट्र के पशु तस्करी करने वाले तीन आरोपी को पकड़ने में सफल हुई।
छत्तीसगढ़ में पशु तस्करी करने वालों पर बड़ी कार्यवाही, मवेशी सहित 3 आरोपी गिरफ्तार
