दुर्ग। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, दुर्ग के राजेन्द्र साहू नए अध्यक्ष बनाये गए है। उन्हें जवाहर वर्मा के स्थान पर मनोनित किया गया है। छत्तीसगढ़ सोसायटी सहकारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत राजेन्द्र साहू की नियुक्ति की गई है। सहकारी संस्थाएं, छत्तीसगढ़ नवा रायपुर के पंजीयक हिमशिखर गुप्ता ने 7 नवम्बर को एक आदेश जारी कर इसकी जानकारी सार्वजनिक की गई है। पूर्व अध्यक्ष जवाहर वर्मा द्वारा अपने पद से त्याग पत्र दिए जाने के बाद शासन ने राजेन्द्र साहू को यह जिम्मेदारी सौंपी है।
ज्ञात हो की जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष जवाहर वर्मा का कार्यकाल 12 दिसम्बर 2021 को आरंभ हुआ था। इस तरह से एक साल के भीतर ही जवाहर वर्मा के स्थान पर राजेन्द साहू की नई पदस्थापना कर दी गई है।

