नंद घर नवागांव रायपुर में डॉ. भावना सिरोही द्वारा हेल्थ टॉक एवं नि:शुल्क कैंसर स्क्रीनिंग तथा सामान्य स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन

रायपुर। नंद घर परियोजना, जो कि अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की एक सामाजिक पहल है। जिसके अंतर्गत शासकीय आंगनबाड़ियों को नंद घरों में परिवर्तित कर निरंतर उन्नत कार्य किए जाते हैं। इसी तारतम्यता में आगे बढ़ते हुए स्वास्थ्य क्षेत्र को बेहतर बनाने के उद्देश्य से दिनांक 5 नवंबर 2022 को रायपुर स्थित नंद घर नवागांव – 01, ब्लॉक अभनपुर में डॉ भावना सिरोही, मेडिकल डायरेक्ट, बालको मेडीकल सेंटर, रायपुर द्वारा 45 महिलाओं एवं अन्य लाभार्थीयो के मध्य कैंसर जागरूकता को लेकर हेल्थ टॉक दिया गया। इस हेल्थ टॉक का उद्देश्य महिलाओं एवं पुरुषों में सभी तरह के कैंसर के प्रारंभिक लक्षण,उनकी रोकथाम एवं इलाज हेतु जागरूक करना था।

हेल्थ टॉक के उपरांत लाभार्थियों के लिए नि:शुल्क कैंसर स्क्रीनिंग एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच परामर्श भी रखा गया था जिसमें बाल्को मेडिकल सेंटर से डॉ, वेणुगोपाल पाल, डॉ आनंद शर्मा और डॉ मोहम्मद इरशाद द्वारा लाभार्थियों को नि:शुल्क कैंसर परामर्श एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ साथ दवा वितरण भी किया गया। इस आयोजन में कुल 192 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। शिविर में अपनी गरिमामय उपस्तिथि के लिए डॉ सिरोही को स्मृति चिन्ह भेंट स्वरूप दिया गया।

शिविर में सफल बनाने एवं आवश्यक सहयोग हेतु श्री हरप्रीत सिंह भारी द्वारा बीएमसी के विषय में सविस्तार जानकारी दिया गया।

उक्त स्वास्थ्य शिविर के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के नंद घर आंगनबाडी कार्यकर्ता हीरा बाई साहू और सहायिका तारीका सेन, पार्वती साहू, खेमिन साहू, अंजनी साहू का पूरा सहयोग रहा।

ग्राम के सरपंच श्री भागवत साहू ने शिविर के दौरान पूरा मार्गदर्शन एवं आवश्यक सहयोग प्रदान किया।

नंद घर परियोजना के ऑपरेशनल पार्टनर जनमित्रम की ओर से पूरे कार्यक्रम का निर्वहन परियोजना के असिस्टेंट प्रोग्राम मैनेजर पंकज वर्मा द्वारा किया गया। साथ ही रायपुर क्षेत्र के क्लस्टर कोऑर्डिनेटर्स धर्मेन्द्र साहू द्वारा सफल मंच संचालन ,पारक साहू एवं हितेश साहू द्वारा सामुदायिक प्रबन्धन, तुकेश्वर साहू,दीपक चंद्राकर, साक्षी चंद्राकार,धात्री साहू,संजना यादव, पूजा मानिकपुरी द्वारा आवश्यक सहयोग किया गया।

कार्यक्रम के उपरांत समस्त ग्रामीण माताओ बहनों बुजुर्गों सभी को स्वास्थ्य की प्रति प्रति जागरूक रहने की सलाह देते हुए शिविर का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *