पाटन। महिलाओं एवं निःसन्तान दंपत्तियों के लिये द सृजन टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर भिलाई की सुप्रसिद्ध महिला एवं निसंतानता विशेषज्ञ डॉ संगीता सिन्हा द्वारा निःशुल्क जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन आज जामगांव(आर) स्थित गायत्री क्लिनिक में आज सुबह 11 बजे से आयोजित किया गया। शिविर में 40 से अधिक निःसन्तान दंपत्तियों का निःशुल्क जाँच एवं परामर्श दिया गया।
शिविर के शुभारंभ के अवसर पर मौके पर प्रमुख रूप से डॉ संगीता सिन्हा, तहसील साहू संघ पाटन महासचिव खेमलाल साहू, डॉ सुरेश साहू, किशन हिरवानी, अनुराग मिश्रा,गिरीश वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।

