आज आरक्षण की क्या स्थिति है प्रदेश सरकार स्पष्ट करें :- देवलाल ठाकुर


देवरीबंगला। खेरथा मंडल के अंतर्गत आने वाले 22 बूथों के बूथ प्रभारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक अछोली में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर उपस्थित थे। बैठक को जिले एवं मंडल के प्रमुख पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने आरक्षण मामले में कांग्रेस सरकार की मंशा पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि आरक्षण मामले में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस की सरकार अपनी स्तिथि स्पष्ट करें। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद छत्तीसगढ़ सरकार की अधिसूचना निरस्त हो जाती है। सरकार जब तक नई अधिसूचना जारी नही करती तब तक छत्तीसगढ़ प्रदेश में आरक्षण शून्य प्रतिशत माना जायेगा।
देवलाल ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की मंशा पर सवाल उठ रहा है। मुख्यमंत्री स्पष्ट करें कि किसका कितना प्रतिशत आरक्षण होगा। अभी प्रदेश की सरकार ने सारी नियुक्तियों को रोकी है। प्रमोशन रोका गया है। भर्ती प्रक्रिया निरस्त कर दी गई है। अभी आरक्षण को शून्य प्रतिशत माना जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इंजियरिंग एव मेडिकल छात्रों के एडमिशन में सरकार के अधिकारी उच्च न्यायालय के फैसले के आदेश पत्र का हवाला देते हुए पूर्व आरक्षण पद्धति को आकार मानकर प्रवेश देने की दो सौ बिंदुओं में रोस्टर प्रणाली जारी किया है। जिसमे आदिवासीयो का आरक्षण 20 प्रतिशत बताया गया है। ऐसे में आदिवासी हितैषी होने का ढोंग करने वाली कांग्रेस सरकार प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल सरकार की ओर से अधिसूचना जारी करे कि समाज का आरक्षण कितना रहेगा।
कांग्रेस एवं मुख्यमंत्री भुपेश बघेल छत्तीसगढ़ में जाति समाज को एक दूसरे से लड़ाने का काम कर रहे है। कार्यक्रम में जिले के महामंत्री देवेंद्र जयसवाल, किशोरी साहू, मंडल अध्यक्ष टिनेश्वर बघेल, रुपेश सिन्हा, हेमलाल देशलहरे, अजीत ठाकुर, सुरेश केसरवानी, संतोषी भुआर्य, राजेश्वरी भुआर्य, जनपद उपाध्यक्ष पोषण बनपेला सहित बची संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *