अहिवारा विधानसभा से 2013 में कांग्रेस प्रत्याशी रहे, छाया विधायक डोंगरे को करोड़ों की ठगी मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने किया गिरफ्तार

भिलाई@सतीश पारख। वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के तत्कालीन कांग्रेस प्रत्याशी रहे ,छाया विधायक अशोक कुमार डोंगरे को करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में महाराष्ट्र पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। डोंगरे को रूआबांधा स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया है। वह अपने किसी रिश्तेदार के यहां छुपा था। सूत्रों का कहना है कि महाराष्ट्र में हुई करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के मामले में अशोक कुमार डोंगरे की संलिप्तता पाई गई है। इसी सिलसिले में महाराष्ट पुलिस भिलाई आई थी। पतासाजी व खोजबीन के बाद उसके रूआबांधा में छिपे होने की सूचना मिली। तदुपरांत देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया। भिलाई नगर थाना प्रभारी श्री साहू ने बताया कि अशोक डोंगरे के खिलाफ महाराष्ट पुलिस में धारा 420 के तहत मामला दर्ज है। छाया विधायक डोंगरे भिलाई इस्पात संयंत्र का कर्मचारी भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *