राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वरिष्ठ पत्रकार रमेश नैयर के निधन पर शोक व्यक्त किया

रायपुर. राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने वरिष्ठ पत्रकार रमेश नैयर के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। श्री रमेश नैयर 83 वर्ष के थे। राज्यपाल सुश्री उइके ने अपने शोक संदेश में कहा कि रमेश नैयर का निधन छत्तीसगढ़ के पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि श्री रमेश नैयर ने हिंदी और अंग्रेजी के कई राष्ट्रीय और प्रादेशिक समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी। पत्रकारिता के क्षेत्र में श्री रमेश नैयर का योगदान अतुलनीय है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वरिष्ठ पत्रकार रमेश नैयर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री बघेल ने कहा है कि स्व. श्री नैयर जी ने छत्तीसगढ़ के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी पत्रकारिता के प्रतिमान स्थापित किये हैं। वे अपने कृतित्व और व्यक्तित्व से नयी पीढ़ी के पत्रकारों को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे। श्री बघेल ने स्व. श्री नैयर के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *