रायपुर. प्रदेश में कोरोना लॉकडाउन की वजह से लगभग 43 दिनों तक शराब दुकानें बंद थी। लॉक डाउन के तीसरे फेस में कुछ दुकानों की संचालन में छूट दी गई है जिसमे शराब दुकान भी शामिल है। शराब प्रेमी आज सुबह 4 बजे से ही दुकान के सामने लाइन लगाकर खड़े थे। आज प्रदेश में आज 609 देशी एवं अंग्रेजी शराब दुकानें खुली थी। जिसमे आज सामान्य दिनों की अपेक्षा आज 50 प्रतिशत ज्यादा शराब बिक्री हुए। प्रदेश में आज 25 करोड़ 34 लाख 29 हजार से अधिक की शराब बिक्री हुई है।
शराब खरीदने पहुंचे लोगों ने बताया कि वो सुबह 4 बजे से शराब दुकानों के बाहर खड़े हैं. उन्हें इंतजार था कि कब दुकानें खुले और शराब खरीदें.
पुलिस प्रशासन सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराने की बात जरूर कह रही है, लेकिन कई जगहों पर इसका पालन नहीं हो रहा है. मदिरा प्रेमियों की भीड़ इस कदर उमड़ी है कि मानों सालों से शराब के प्यासे हैं. आलम यह है कि लोगों को शराब लेने की पड़ी है, उन्हें कोरोना का कोई डर नहीं है.
जितनी भीड़ जरूरी सामानों को खरीदने में नहीं लगी, उससे कहीं ज्यादा शराब खरीदने के लिए शराबियों की लंबी कतार लग गई है. मानों इनके लिए शराब सबसे ज्यादा जरूरी हो गई है. भीड़ इसलिए भी है कि कहीं शराब खत्म न हो जाए।
