भिलाई. प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओबीसी सेल) के पूर्व प्रदेश महासचिव मोनेश बंछोर ने कोविड-19(कोरोना) संक्रमण के दौरान शासन द्वारा स्थिति नियंत्रण के लिए किए गए निर्णयों,प्रशासनिक एवं चिकित्सीय व्यवस्था,अन्य राज्यो में फँसे 1.25 लाख मज़दूरों के लिए विशेष ट्रेन चलाने पर उनकी यात्रा का व्यय भार छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा उठाए जाने की घोषणा की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की सर्वत्र प्रशंसा की बात कही है।
मोनेश ने कहा कि संकट की इस घड़ी में भी मुख्यमंत्री जिस प्रकार से सर्वहारा वर्ग का ध्यान रख रहे उसी के परिणामस्वरूप आज देशभर में मंदी,बेरोज़गारी के बीच छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मनरेगा के तहत 18.50 लाख मज़दूरों को रोज़गार ,सर्वाधिक उचित मूल्य में तेंदूपत्ता खरीदी से देश मे नंबर 1 राज्य घोषित हुआ है!इसके अलावा केंद्र सरकार के ग्रामीण पंचायत मंत्रालय ने बच्चो के लिए चलाए गए कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन हेतु छत्तीसगढ़ के तीन ग्राम पंचायतों कान्हाभैरा,बनचरोदा एवं भिलाई(चारामा)को राष्ट्रीय पुरस्कार देने के घोषणा की है।
इसके अलावा जिला प्रशासन द्वारा दिन प्रतिदिन स्तिथिनुसार निर्णयों में बदलाव खासकर खोले जाने वाली दुकानों की वर्गीकृत सूची की व्यापारियों को समय पर जानकारी हेतु व्यवस्था एवं जानकारी के आभाव में खोले जाने पर आर्थिक दंड न देकर समझाइस देने की मांग की है।
