रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य शासन के विभिन्न आयोगों, निगम, मण्डलों, बोर्ड और प्राधिकरणों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अन्य रिक्त पदों पर नियुक्तियां की हैं।
जिसमे छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार बोर्ड में अध्यक्ष पद पर दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा क्षेत्र के तरूण बिजौर, उपाध्यक्ष पद पर महासमुंद जिले के खिलावन बघेल, सदस्य पद पर दुर्ग जिले के किशोर कन्नौजे, गरियाबंद जिले की सरोजनी रात्रे और रायपुर जिले के तुलसी दौडिय़ा को नियुक्त किया गया है।
