राजधानी के बिरगांव इलाके में मारपीट कर लूट की घटना

रायपुर। राजधानी में  लूटपाट और मारपीट   कर 10 हजार की लूट कुछ बदमाशो ने की है यहाँ  गुरुवार  की शाम 5 बजे बाइक सवार दो युवकों को  कुछ बदमाशो   ने रोक लिया और मारपीट करते हुए उससे 10 हजार रूपये लूट लिए, युवक के विरोध करने पर  अपहरण करने का प्रयास किया गया

प्राप्त  जानकारी के अनुसार पीड़ित लवकुश दास निवासी बिरगांव 23 न वार्ड सिलतरा के सुनील इस्पात में काम करता है, जो दीवाली त्योहार पर मिले नगदी बोनस लेकर अपने दोस्त के साथ बाइक में सवार होकर गुरुवार की शाम 5 बजे बंजारी नगर, मस्जिद के सामने से जा रहा था, जहाँ कुछ कक युवकों ने उसकी बाइक रुकवाया, जिसके बाद मौका पाते ही पीड़ित का मित्र रोहित मरावी मौके से जान बचाकर भाग निकला। वहीँ बदमाशों ने पीड़ित लवकुश के सिर पर कड़े से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बदमाशों ने उसके पास रखे नगदी 10 हजार रूपये और मोबाइल फोन लूट लिए, जब पीड़ित ने इस विरोध जताया तो बदमाशों ने उसका अपहरण करने की भी कोशिश की जिसमे वे नाकाम रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *