उतई। डुंडेरा में 30 अक्टूबर रविवार को सुबह 11 बजे से सुवा नृत्य व छत्तीसगढ़ी लोक कला महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्यातिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू,व केबिनेट मंत्री दर्जा धनेश पाटिला सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
आयोजक एल्डरमेन तरुण बंजारे ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति को बढ़ावा एवं जीवंत रखने ग्राम डुंडेरा में सुवा नृत्य व छत्तीसगढ़ी लोक कला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमे सुवा नृत्य,राउत नाचा,पंथी नृत्य,फ़ाग नृत्य,नाचा गम्मत,गौरा-गौरी, जस-झाकि,बारामासी,घेवर यादव की कॉमेडी सहित रात्रि कालीन में गोरेलाल बर्मन कृत लोक श्रृंगार की प्रस्तुति होगी।
डुंडेरा सुवा नृत्य व लोककला महोत्सव 30 को,छत्तीसगढ़ी कार्यक्रमो का होगा आयोजन
