* छुरा**पुरखा पूर्वजो के काल से संचालित परम्परा को समस्त ग्रामवासी व आदिवासी समाज के द्वारा ईशर गौरा विवाह को धूम धाम से मनाया गया यह प्रथम वर्ष गौरा विवाह को आदिवाशी समाज के रीति – नीति नेग -दस्तूर को निभाते हुए मनाया गया जिसमे शादी की रस्म मड़वा मंडप से लेकर बारात टिकवान, बिदाई तक की सभी नेग को निभाया गया और उसके अगले दिन सुबह ईशर राजा गौरा माता को विधिवत साज-बाज के साथ विसर्जन किया गया जिसमे आदिवाशी समाज के साथ साथ गाँव के ग्रामीणों का भी भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ पूरे कार्यक्रम मे मातृ शक्ति का संगठन व सहयोग सहरानीय रहा युवा प्रभाग पिपरहटठा का सहयोग उत्साह पूर्ण रहा इस कार्यक्रम को रात भर जागरन करते हुए किया गया समाज प्रमुख तिरु.ईश्वर ठाकुर जी सर्कल अध्यक्ष तोमश सोरी जी कोषाध्यक्ष,निर्मल सिंग जगत जी उपाध्यक्ष,पुनऊ राम मरई जी सलाहकार टुकेश नेताम सचिव सर्कल युवा प्रभाग कुलेश्वर नेताम (ग्राम बैगा) तथा सगा समाज संतोष नेटी,शेरसिंग नेटी, धनेश नेताम चम्मन नेताम,चैन सिंग,बाबूलाल सोरी लगनु राम,जैपाल नेताम, बेद राम सरवन,परस राम ग्राम प्रमुख,तिरु हनिफुद्दीन साहिल (ग्राम अध्यक्ष)जहिब कुरैशी सचिव देवलाल साहू कोषाध्यक्ष,दालचंद सोनकर जी, भारत साहू जी, घनश्याम साहू, विष्णु राम दीवान,धनी राम साहू, मोहन सेन,भागवत सेन सुखदेव साहू, मिलाप साहू रामचंद् साहू, ढोलु राम अलीमुदीन अवध साहू इत्यादि रहा तथा गोंडवाना के आशीष कर्मा दल की टीम व साथ ही आमंत्रित सगा समाज, नोकचंद छेदैया जी,पुरनमाल नेताम,जागेश्वर मरई, बंशी ओटी, केदार मरकाम आप सभी का विधिवत सहयोग प्राप्त हुआ सर्कल अध्यक्ष जी के द्वारा सगा समाज को संबोधित करते हुए कहा गया की अपने समाज मे पीढी दर पीढी से चली आ रही परम्परा को बचा कर रखना होगा क्योंकि आदिवाशी समाज अपने संस्कृति और सभ्यता के लिए पूरे देश मे विशेष पहचान रखता है साथ ही समाज में निर्मल सिंग जगत और कुलेश्वर नेताम के प्रयास का भी सारानीय किया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरे ग्रामवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया और पूरे गाँव को त्योहार की बधाई दिया वही देवलाल साहू जी के द्वारा भी कार्यक्रम को सुचारु ढंग से सफल बनाने के लिए सभी ग्रामवासियों का बधाई दिया इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति जिला गरियाबंद व कर्मचारी प्रभाव एवं युवा प्रभाव सर्कल फिंगेश्वर आज के द्वारा कार्यक्रम संपन्न किया गया।

