आज इस साल का दूसरा और अंतिम सूर्यग्रहण लगने जा रहा है। 25 अक्टूबर, मंगलवार को वर्ष 2022 का लग रहे आखिरी सूर्यग्रहण को लेकर गांव से लेकर शहर तक हर जगह लोगों में खासी उत्सुकता देखी जा रही है। यह सूर्य ग्रहण भारत के कई इलाकों में दिखेगा, ग्रहण का सूतक काल भी प्रभावी होगा। 25 अक्टूबर को लग रहे साल के दूसरे सूर्य ग्रहण को लेकर ज्योतिषविदों ने कई आशंकाएं भी जाहिर की हैं। यह कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए अशुभ साबित हो सकता है। साल 2022 का दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर, मंगलवार को लग रहा है।
आज मंगलवार को सूर्य ग्रहण 2022 शाम 4 बजकर 29 मिनट से लेकर 5 बजकर 42 मिनट तक लगेगा। यह सूर्य ग्रहण भारत देश में कुछ जगहों पर नजर आएगा, देश में ग्रहण का सूतक काल भी प्रभावी होगा। इस खगोलीय घटना को लेकर ज्योतिषविदों की अपनी मान्यताएं हैं। हालांकि, आम तौर पर सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण को धार्मिक मान्यताओं के हिसाब से अशुभ माना जाता है।
जबकि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ग्रहण काे एक विशेष खगोलीय घटना के रूप में देखा जाता है। ग्रहण के दौरान सूतक काल पर पंडित-पुरोहितों की खास नजर होती है। गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल में खास एहतियात बरतने को कहा जाता है। बुजुर्ग और बच्चों को भी ग्रहण के दौरान सावधानी बरतने की हिदायत दी जाती है।
सूर्य ग्रहण 2022 के वैज्ञानिक पक्ष की बात करें तो चंद्रमा जब सूर्य को पूरी तरह से ढंक लेता है, तो इसे ग्रहण कहा जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार भारत में ग्रहण दिखने पर ही सूतक काल को प्रभावी माना जाता है। सूर्य ग्रहण 2022 अक्टूबर माह की 25 तारीख को लगने जा रहा है।
ज्योतिषविदों की मानें तो सूर्य ग्रहण देखे जाने के समय के हिसाब से ही सूतक काल की गणना की जाती है। 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण लगने पर इसका व्यापक प्रभाव भारत में दिखेगा। देश-दुनिया में ग्रहण के असर से अशुभ की आशंका भी जताई जा रही है। ग्रहण का सूतक काल मान्य है। क्योंकि, अपने देश में धार्मिक मान्यताओं के लिहाज से सूर्य ग्रहण 2022 को आम जनजीवन के लिए शुभ नहीं माना जाता।
जानिए, कब, क्यों और कैसे लगता है सूर्य ग्रहण
चंद्रमा जब सूर्य को आंशिक या फिर पूरी तरह ढंक देता है और सूर्य की किरणें धरती तक नहीं पहुंच पाती। ऐसे में आकाश में होने वाली इस विशेष खगोलीय घटना को ही सूर्य ग्रहण 2022 कहा जाता है। सूर्य को आंशिक रूप से जब चंद्रमा ढंकता है तो इसे आंशिक सूर्यग्रहण कहा जाता है। चंद्रमा अगर सूर्य के मध्य भाग को ढंकता है, तो सूर्य एक अंगूठी की तरह दिखने लगता है, जिसे विज्ञान की भाषा में वलयाकार सूर्य ग्रहण 2022 कहते हैं।
सूर्य ग्रहण 2022 शाम 4 बजे के बाद लगेगा
25 अक्टूबर, दिन मंगलवार को लगने वाला साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण करीब डेढ़ घंटे तक रहेगा। सूर्य ग्रहण 2022 शाम 4 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर सुबह 5 बजकर 42 मिनट तक जारी रहेगा। इस साल दूसरी बार सूर्यग्रहण लग रहा है।
