मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना के सुदृढ़ीकरण के लिये मिला नया वाहन,,,

नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, आशीष वर्मा ओएसडी(मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन) , देवेंद्र चंद्रवंशी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में आज दिनांक 22 अक्टूबर को
विकासखण्ड पाटन जिला दुर्ग में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना के सुदृढ़ीकरण हेतु दो नई वाहनों की पूजा अर्चना कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी , कर्मचारीगण उपस्थित थे।
बीएमओ पाटन ने जानकारी दी कि विकासखण्ड पाटन में वर्तमान में 14 प्रमुख साप्ताहिक हाट बाजारों में मुख्यमन्त्री हाट बाजार क्लिनिक योजना सन्चालित की जा रही है। जिला प्रशासन के निर्देशन में आगामी समय मे 10 अन्य साप्ताहिक हाट बाजारों में मुख़्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना का विस्तार प्रस्तावित है। जिला खनिज न्यास संस्थान से हाट बाजार क्लिनिक योजना के लिए लैब टेक्नीशियन की नियुक्ति की गई है इससे ग्रामीणों की उनके घर के निकट ही लगभग प्रकार के ब्लड टेस्ट की सुविधा भी प्राप्त हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *