मांडव्या ऋषि आश्रम में युवा मित्र मंडल द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में कॉलेज के 26 छात्र छात्राओं ने लिया भाग

छुरा :- युवा मित्र मंडल द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मंडव्या ऋषि आश्रम मडवाडीह में गत दिवस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में १५० लोगो ने रक्तदान किया। छुरा नगर की निजी कचना धुरवा महाविद्यालय छुरा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के छात्र छात्राओं ने रक्तदान किया।रासेयो कार्यक्रम अधिकारी आर आर कुर्रे के मार्गदर्शन में महिला, एवम् पुरुष इकाई के स्वयं सेवको में १३ लडको, व १३ लड़कियों ने रक्तदान कर खुशियां मनाई।दल प्रमुख प्रेमन धुरू व चांदनी ठाकुर ने बताया कि डाक्टरों के अनुसार लोगो द्वारा रक्तदान करने से दिल की सेहत में सुधार, साथ ही दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरो को कम माना जाता है। खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा बढ़ा सकती है।वही नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है,जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है।रासेयो स्वयं सेवक कु चांदनी ठाकुर ने कहा कि कई बार मरीजो के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी अन्य व्यक्ति से खून लेने की आवश्यकता पड़ जाती है।ऐसी ही नाजुक हालत में खून की आपूर्ति के लिए लोगो को रक्तदान करने आगे आना चाहिए।इससे जरूरत मंद की मदद हो सकती है।उन्होंने दूसरी बार रक्तदान की। कॉलेज के महिला एवम् पुरुष इकाई से कु चांदनी ठाकुर, चांदनी पटेल,संतोषी,सोनम,रोहणी ठाकुर,तिरुपा यादव,नीता,चुनेश्वरी,योगेश्वरी, सावित्री,लुकेश्वरी,शैलेंद्री,पूनम ने रक्तदान की।वही पुरुष इकाई से महेश कुमार सोरी,शेखर कुमार,सतीश, प्रेमन धूरु,गौरव,दिगेश्वर नायक,महेंद्र निषाद,गौतम,योगेंद्र कुंजाम, ठगेश कुमार,निशांत ध्रुव,चंद्रशेखर , दिनेश कुमार आदि ने रक्तदान कर लोगो में जन जागरूकता लाने का प्रयास किया। रक्तदान शिविर का आयोजन युवा सामाजिक कार्यकर्ता रूप सिंग साहू के जन्म दिवस पर युवा मित्र मंडल द्वारा आयोजित किया गया था।इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र संघ पदाधिकारि,प्राध्यापक गण आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *