अमलेश्वर के ज्वेलर्स दुकान में दिनदहाड़े लूट,, अज्ञात आरोपियों के हमले से दुकान संचालक की मौत,

पाटन— आज क़रीब 1 बजे दोपहर को थाना अमलेश्वर के तिरंगा चौक मेन रोड में स्थित समृद्धि ज़्वेलर्स मे दो अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा दुकान मे आकर इसके संचालक सुरेन्द्र कुमार सोनी पिता राघव राम सोनी उम्र 52 वर्ष निवासी गूड आईलैंड कालोनी अमलेश्वर को किसी धार दार हथियार से घायल कर दिया गया। इस वक्त वे दुकान मे अकेले थे। किसी सामान या कैश कितना ले गये हैं पुलिस विवेचना में लेकर जांच कर रही है
पुलिस मौक़े पर पहुँच कार्यवाही कर रही है। घायल को अस्पताल रायपुर के जाया गया लेकिन उनके निधन हो गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *