अंग्रेजी विभाग द्वारा वैल्यू एडिड कोर्स सफलतापूर्वक संपन्न

शासकीय चन्दूलाल चन्द्राकर कला एवं विज्ञान महाविद्यालय पाटन में अंग्रेजी विभाग द्वारा ‘इंग्लिश कम्यूनिकटिव स्किल्ज फाॅर एम्प्लॉयबिलिटी’ विषय पर तीस घंटे का ‘वैल्यू एडिड कोर्स’ सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसर पर आयोजित समापन समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बी.एस. छाबडा ने की। अध्यक्ष महोदय ने अंग्रेजी भाषा की महत्ता को रेखांकित करते हुए वर्तमान परिप्रेक्ष्य में अंग्रेजी भाषा के ज्ञान के कारण रोजगार के अवसरों की उपलब्धता पर प्रकाश डाला।अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ बी.एस. छाबडा ने कहा कि प्रतिभागी विद्यार्थियों के फीडबैक को देखकर यह रेखांकित हो रहा है कि वैल्यू एडिड कोर्स पूर्णतः सफल रहा। इस कोर्स के फलस्वरूप विद्यार्थियों के आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है तथा अब वे अपनी बात अंग्रेजी भाषा में धाराप्रवाह रखने का सफल प्रयास कर रहे हैं। अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष बी.एम. साहू ने वर्तमान समय में अंग्रेजी भाषा की उपयोगिता को इंगित किया। गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ रोहित कुमार वर्मा ने अंग्रेजी भाषा
के वैश्विक प्रसार की यथेष्ट जानकारी प्रदान की। प्रतिभागी विद्यार्थियों में से रजत साहू, सोनम साहू एवं विनय बंजारे ने फीडबैक प्रस्तुत किया। इस अवसर पर हिन्दी विभाग की विभागाध्यक्ष रुखमणी साहू, आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ प्रभारी डाॅ साधना राहटगाँवकर एवं डी.के. टिकरिहा (ग्रंथपाल) भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर महाविद्यालय के ‘वैल्यू एडिड कोर्स’ में भाग लेने वाले विद्यार्थी एवं ‘इंग्लिश लैंग्विज क्लब’ के सदस्य विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष श्री शैलेष कुमार मिश्र ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन सुश्री रागिनी, सहायक प्राध्यापक (अंग्रेजी) ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *