जोन स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलपिंक खेलकूद का समापन

छुरा – ग्राम दुल्ला में शासन की महती योजना छत्तीसगढिया ओलपिंक खेलकूद जोन स्तर का विधिवत समापन किया गया उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती केसरी नोहर धुव जिला पंचायत सदस्य गरियाबंद,अध्यक्षता श्री यशवंत ठाकुर सरपंच दुल्ला,विशेष अतिथि श्री दीपक चंद्राकर जनपद सदस्य, श्री संतराम नेताम सभापति जनपद पंचायत छुरा , श्री नीलकमल नागेश सरपंच सेम्हरा,श्री हेमन्त ठाकुर सरपंच टोनहडबरी,श्री गोकुल ठाकुर सरपंच सारागांव,सचिव श्रीमती उमा दीवान,श्री दीवान वनरक्षक दुल्ला,श्री ठाकुर सचिव केवटीझर उपस्थित थे।जिसमें आसपास के 8 ग्राम पंचायतो के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया उक्त कार्यक्रम के संबंध में मुख्य अतिथि श्रीमती केसरी धु्व ने कहा कि यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ शासन की छत्तीसगढिया संस्कृति को जीवित रखना ही मुल उद्देश्य है खेल में दुल्ला पंचायत ने सबसे ज्यादा बाजी मारी है।विजेता टीम को मुख्य अतिथि श्रीमती केसरी धु्व द्वारा पुरस्कृत किया गया । कार्यक्रम में समस्त सचिव , शिक्षकों और ग्रामवासी दुल्ला युवा मितान क्लब के सदस्यों ने अपना सहयोग दिया इसके अलावा राजीव युवा मितान क्लब दुल्ला के अध्यक्ष एवं सदस्यगण व ग्रामवासी श्री भगवान सिंह धुव,श्री हिराऊराम धुव,श्री नोहर सिंह धुव,लखन,रुपकुमार,पंच गण में श्रीमती अघनतीन बाई , श्री संजय ठाकुर,श्री कुलेश ठाकुर,एवं खिलाडी़ गण और ग्रामीण जन भारी जनसंख्या में उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *