छग विद्यालयीन शिक्षक कर्मचारी संघ ने की दीपावली पूर्व पदोन्नति की मांग

छुरा:- छत्तीसगढ़ विद्यालय शिक्षक कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष मंगलमूर्ति ने प्रधान पाठक प्राथमिक शाला पदोन्नति सह पदस्थापना प्रक्रिया दीपावली पूर्व करने की मांग को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा तथा संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद ने तत्काल सूची जारी कर आगामी कार्य दिवस में पदस्थापना आदेश जारी करने का विश्वास जताया। विदित हो छग विद्यालयीन शिक्षक कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष संजय तिवारी सहित कुछ अन्य शिक्षक संघों के पदाधिकारियों ने रायपुर संभाग के कुछ जिलों में प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पदो पदोन्नति में हो रही अनावश्यक देरी को लेकर पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत रायपुर और सांसद छाया वर्मा से भेंट कर शिकायत की। श्रीमती वर्मा संघ के प्रतिनिधियों को लेकर सीधे मंत्री स्कूल शिक्षा के निवास पर पहुंच गई तथा शिक्षा मंत्री डा प्रेमसाय सिंह टेकाम से चर्चा कराते हुए कहा कि आज जो शिक्षक प्रधान पाठक बनने जा रहे उनके कार्यकाल में जनपदो ,जिला पंचायत द्वारा नियुक्त किया गया था आज वे चाहती है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की मंशा के अनुरूप इनकी पदोन्नतियां नियम के अनुसार की जाए। श्रीमति वर्मा के आग्रह पर मंत्री स्कूल शिक्षा ने संचालक स्कूल शिक्षा तथा संयुक्त संचालक श्री कुमार को गरियाबंद ,धमतरी ,रायपुर , में पदोन्नति प्रक्रिया दीवाली से राज्योत्सव तक पूरी करने के निर्देश दिए तथा इस हेतु संचालक द्वारा जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
संघ के गरियाबंद जिलाध्यक्ष मंगलमूर्ति ने जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद से शिक्षकों में बढ़ रहे असंतोष की भावना से अवगत कराते हुए शीघ्र पदोन्नति प्रदान करने संबंधी पत्र में स्थानीय स्तर पर पदस्थापना व पृथक पृथक आदेश जारी करने की मांग रखी तथा आगामी दीपावली पूर्व समस्त शिक्षक/कर्मचारियों को वेतन भुगतान कराने का भी आग्रह किया जिसपर जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद द्वारा यथा संभव कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।संगठन की ओर से जिला उपाध्यक्ष टंकेश्वर मरकाम, कोषाध्यक्ष उत्तम पटेल,छुरा वि खं अध्यक्ष कन्हैयालाल यादव, उपाध्यक्ष गौकरण बंजारे, सचिव बेदराम पटेल सहित उमेश साहू,बंशीलाल,छगन लाल, चिरंजीव साहू,टेप कुमार, रेणुका देवांगन, धनेश्वरी, प्रीति, लीलावती आदि ने शीघ्र पदोन्नति प्रदान करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *