पाटन महाविद्यालय में प्रतियोगिता परीक्षा हेतु अकादमी के विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित

पाटन। शासकीय चंदूलाल चंद्राकर कला एवं विज्ञान महाविद्यालय पाटन के गणित विभाग के द्वारा महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों में प्रतियोगिता परीक्षाओं के प्रति रुचि जागृत करने और प्रतियोगिता परीक्षाओं के अध्ययन मे किस प्रकार की विधि अपनानी है, इसे। बताने के उद्देश्य से रायपुर की संस्था पाथ आईएएस अकादमी के विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी.एस. छाबड़ा ने इस प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन के महत्व को बताया। आपने कहा कि स्नातक स्तर से ही प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी प्रारंभ कर देने से डिग्री प्राप्त होते तक बहुत कुछ तैयारी हो जाती है। कार्यक्रम के आयोजक एवं गणित विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ.आर.के. वर्मा ने गणित विभाग के विभागीय कार्यक्रम के तहत इसके आयोजन की जाने की जानकारी दी | और बताया कि महाविद्यालय के स्तर पर छात्रों के चयन के पश्चात उन्हें प्रतियोगिता परीक्षा की नियमित तैयारी करवाएं जाने की योजना है | पाथ आईएएस अकादमी रायपुर के विशेषज्ञ डॉ. हामिद खान ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी दी | इसके पाठ्यक्रम और प्रशिक्षण केंद्रों का विवरण प्रदान किए। इस अवसर पर पाथ आईएएस अकादमी के श्री आर.आई. हुड्डा भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक श्री बी एम साहू (अर्थशास्त्र), प्रो प्रवीण जैन (वनस्पति शास्त्र), भारती साहू (अर्थशास्त्र), जयनेंद्र श्रीवास (गणित), रीतारानी (हिंदी), संगीता साहू (हिंदी), प्रतिक सिंह ठाकुर (गणित) भी उपस्थित थे। तकनीकी सहयोग श्री रेमन सिन्हा ने प्रदान किया। कार्यक्रम में 92 छात्र छात्राएं और महाविद्यालय के प्राध्यापक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *