कला उत्सव में बिखरी शास्त्रीय एवं पारंपरिक लोक संगीत की छटा

छुरा :- शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छुरा प्रांगण में विकासखंड स्तरीय कला उत्सव संपन्न हुआ। जिला शिक्षा अधिकारी करमन खटकर के निर्देशन एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी के.एल. मतावले के मार्गदर्शन में यह आयोजन किया गया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी प्राचार्य एन.सी.साहू, वरिष्ठ व्याख्याता विनोद देवांगन, कुलदीप भारती, कैलाश पटेल, मानसिंह मारकंडे, ईश्वर साहू, एस.के.पांडेय, श्रीमती रेणु देवांगन, श्रीमती करुणा वर्मा द्वारा मां शारदे की पूजा अर्चना कर उत्सव की शुरुआत की गई। सर्वप्रथम राजकीय गीत की प्रस्तुति हुई। पश्चात गायन विधा में शास्त्रीय संगीत, पारंपरिक लोक संगीत, वादन में अवनद्ध वाद्य, स्वर वाद्य, शास्त्रीय नृत्य, लोक नृत्य, दृश्य कला द्वि आयामी, त्रि आयामी, स्थानीय खिलौने एवं खेल तथा एकल अभिनय की शानदार प्रस्तुति की गई। मौलिकता के साथ शास्त्रीय एवं पारंपरिक लोक संगीत के संगम में बाल प्रतिभाओं ने मनमोहक मंचन किया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता हेतु शास्त्रीय गायन में गोकरण पटेल, अवनद्ध वाद्य में कान्हा, स्वर वाद्य में भीषम कुमार, शास्त्रीय नृत्य में अन्नपूर्णा ध्रुव, लोकनृत्य में टिकेश्वरी, दृश्य कला में शेषकुमारी एवं चंद्रकुमारी नागेश तथा एकल अभिनय में पुष्पा ध्रुव का चयन किया गया। कला उत्सव का संचालन शिक्षक अर्जुन धनंजय सिन्हा ने किया। आभार प्रदर्शन वरिष्ठ व्याख्याता विनोद देवांगन ने किया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता 20 अक्टूबर को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय गरियाबंद में आयोजित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *